औरैया, मार्च 13 -- औरैया, संवाददाता। सदर तहसील क्षेत्र में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम तुर्कीपुर और कनौती में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटवाया। उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में फफूंद पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी से अभियान चलाकर करीब 80 लाख रुपये मूल्य की जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। ग्राम तुर्कीपुर में चकरोड गाटा संख्या 242 व 254 तथा बंजर गाटा संख्या 231, क्षेत्रफल 0.117 हेक्टेयर भूमि पर कई लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। बंजर भूमि पर रामू और जबर सिंह का कब्जा पाया गया। प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से अतिक्रमण हटवाकर चकरोड और बंजर भूमि को मुक्त कराया। इसके अलावा ग्राम कनौती में गाटा संख्या 65, क्षेत्रफल 0.069 हेक्टेयर ग्राम सभा की खेल मैदान श्रेणी की जमीन पर शंभू दयाल, प्रेम नारायण और रामदास निवासी ग्राम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.