मधेपुरा, अप्रैल 5 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। नरदह गांव स्थित देवस्थान व ग्राम कचहरी की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग तेज होने लगी है। बताया गया कि उक्त जमीन का कुछ स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। मुखिया प्रतिनिधि विक्की मेहता, कपिलदेव मंडल, अरुण मंडल, योगेन्द्र मंडल, विजय कुमार, शंभू मंडल, सूर्यदेव मुखिया, दयानंद मेहता, विकास मेहता, राजकुमार मुखिया, हरे कृष्णा मंडल आदि ग्रामीणों ने बताया है कि अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर न्यायालय के आदेश के बाद भी अंचल प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है। इस मामले में जिला प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है। ग्रामीणों ने कहा कि उक्त जमीन अतिक्रमण मुक्त होने से आंगनबाड़ी केंद्र या अन्य सार्वजनिक भवन निर्माण के लिए परेशानी नहीं होगी। सीओ विद्यानंद झा ने बताया कि उक्त जमीन से अतिक्रमण हटाने की दिशा में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.