सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग, ग्रामीणों ने एसडीओ को सौंपा आवेदन
बांका, जून 3 -- बाराहाट, निज प्रतिनिधि। बाराहाट प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गोड़धावर के हिजरिया गांव के ग्रामीणों ने सड़क की सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) बांका को आवेदन सौंपा है।ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है कि हिजरिया गांव की भूमि पर कुछ लोगों ने घर बनाकर अतिक्रमण कर लिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त भूमि बिहार सरकार की सार्वजनिक भूमि है। लेकिन अतिक्रमण के कारण आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों द्वारा आवेदन दायर आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि ग्रामीणों द्वारा कई बार संबंधित लोगों से अतिक्रमण हटाने का आग्रह किया गया, लेकिन उन्होंने बात मानने से इनकार कर दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज तथा मारपीट की धमकी देने का भी आरोप लगाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.