बेगुसराय, जून 11 -- छौड़ाही, निज संवाददाता। अंचल क्षेत्र के सहुरी पंचायत अंतर्गत दो जगह पर से सरकारी जमीन को माननीय न्यायालय के निर्देशन पर अतिक्रमण मुक्त कराया गया। उक्त बातों की जानकारी देते अंचलाधिकारी चंद्र प्रकाश पांडेय ने बताया कि सहुरी पंचायत पंचायत के बाजितपुर व गौरीडीह गांव में पूर्व से सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का मामला माननीय न्यायालय में चल रहा था। माननिय न्यायालय के आदेश के अनुसार जिला शस्त्र बल एवं थाना के सशस्त्र बल के सहयोग से अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कृष्ण कुमार, एस आई संजीत कुमार शर्मा, समेत शस्त्र बल तैनात थे। यह भी पढ़ें- सरकारी जमीन से अतिक्रमण कराया गया मुक्त यह भी पढ़ें- ब्लॉक परिसर से अतिक्रमण हटाया गया, सरकारी जमीन हुई खाली यह भी पढ़ें- अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा

हिंदी हिन्दु...