सासाराम, जून 6 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में सरकारी जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच पांच जून को हुई मारपीट मामले में पुलिस पांच लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना को लेकर कुलदीप राम एवं संतोष राम ने शुक्रवार को नौहट्टा थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर समूह बनाकर हमला करने तथा मारपीट करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने बताया कि मामले की जांच के दौरान कुलदीप राम, संतोष राम, सुशीला देवी, दिलीप राम एवं सुनीता देवी को गिरफ्तार किया गया। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...