गिरडीह, मई 10 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड अंतर्गत धरमपुर पंचायत मौजा पाराखारो की गैरमजरवा खास जमीन को कथित रूप से फर्जी हुकुमनामा एवं अंचल कर्मियों की मिलीभगत से बेचने की कोशिश का मामला सामने आया है। इस संबंध में पाराखारो गांव के ग्रामीणों ने उपायुक्त गिरिडीह को आवेदन देकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने एवं दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार मौजा पाराखारों थाना जमुआ, जिला गिरिडीह स्थित खाता नंबर 35, प्लॉट नंबर 793, रकवा 29.75 एकड़ गैरमजरवा खास भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध दावा किया जा रहा है। आरोप है कि किशोर प्रसाद वर्मा ने अपनी दादी बसंती देवी के नाम पर कथित रूप से फर्जी हुकुमनामा तैयार कराकर उक्त जमीन की जमाबंदी जमुआ अंचल में करा ली।

जमाबंदी रद्द करने की प्रक्रिया ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2018 मे...