घाटशिला, अप्रैल 12 -- चाकुलिया। नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित प्रखंड कार्यालय और नगर पंचायत कार्यालय के समीप वाजपेयी नगर की महिलाओं ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ हुंकार भरी है। शनिवार की शाम को वाजपेयी नगर में आयोजित एक बैठक में महिलाओं ने स्पष्ट किया कि वे केंद्र सरकार की जमीन पर मांस और मछली की दुकान किसी भी कीमत पर नहीं लगने देंगी। महिलाओं ने कहा कि जिस स्थान पर दुकानों का निर्माण किया जा रहा है वहां से 100 मीटर की दूरी पर ही शिव मंदिर स्थित है। इससे उनकी धार्मिक और सामाजिक भावनाएं आहत होंगी। प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि वाजपेयी नगर एक शांतिपूर्ण और रिहायशी इलाका है। जहां मांस-मछली का कारोबार शुरू होने से न केवल इलाके की स्वच्छता प्रभावित होगी बल्कि मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी परेशानी होगी। इस दौरान महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.