सरकारी जमीन पर बनी है स्मैक तस्कर महताब की कोठी
बरेली, मई 29 -- फरीदपुर। फरीदपुर के मोहनपुर गांव के तस्कर महताब और उसके भाई शब्बू की प्रॉपर्टी जब्त करने की पुलिस ने कार्रवाई शुरू हो गई है। एसडीएम की ओर से नियुक्त किए गए मजिस्ट्रेट ने महताब की कोठी पर लाल निशान लगाए हैं। नायब तहसीलदार की रिपोर्ट जाने के बाद प्रॉपर्टी के जब्तीकरण की कार्रवाई के साथ उसकी कोठी पर बुलडोजर चलाया जाएगा। बीते दिनों मोहनपुर गांव के स्मैक तस्कर महताब को मीरगंज पुलिस ने 36 लाख की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने उसके बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि महताब तस्करी के आरोप में कई बार जेल जा चुका है। उसके भाई शब्बू को दिल्ली पुलिस ने 27 किलोग्राम स्मैक के साथ पकड़ा था। कई साल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद रहने के बाद शब्बू छूटकर घर आया। इसके बाद उसने तस्करी का कारोबार शुरू कर दिया। एसपी साउथ अंशिका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.