बिजनौर, जून 21 -- नगर पंचायत जलालाबाद में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से निर्मित दुकानों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। नगर पंचायत की टीम ने जेसीबी मशीन की सहायता से दुकानों को ध्वस्त कर दिया। बताते चलें कि नगर पंचायत जलालाबाद क्षेत्र में सरकारी जमीन पर कुछ लोगों द्वारा लंबे समय से दुकानें बनाकर कब्जा किया गया था। शिकायतों के बाद नगर पंचायत प्रशासन ने मामले की जांच कराई। लेखपाल द्वारा भूमि की पैमाइश किए जाने पर संबंधित भूमि सरकारी पाई गई। इसके बाद नगर पंचायत की ओर से दुकानों में कार्य कर रहे लोगों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे।नोटिस यह भी पढ़ें- अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, दीवार व चबूतरा हटाया गया मिलने के बाद दुकानों को खाली करा लिया गया था। शनिवार को नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अनूप रावत के नेतृत्...