सरकारी जमीन पर बनी तस्कर की कोठी पर चलेगा बुलडोजर
बरेली, जून 1 -- फरीदपुर,संवाददाता। गलत रिपोर्ट देने के आरोप में लेखपाल के सस्पेंड किए जाने के बाद प्रशासन ने स्मैक तस्कर महताब के खिलाफ कठोर कार्रवाई की तैयारी की है। सरकारी जमीन में बनी मोहनपुर के स्मैक तस्कर महताब की कोठी पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाने की तैयारी शुरू की है। पुलिस की ओर से चिह्नित तस्कर की प्रॉपर्टी कुर्क करने की तैयारी शुरू की जा रही है। यह भी पढ़ें- पुलिस पर हमला कर तस्कर को छुड़ा ले गए साथीमहताब की गिरफ्तारी बीते दिनों मोहनपुर गांव के स्मैक तस्कर महताब को मीरगंज पुलिस ने 36 लाख की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने जब जानकारी जुटाई तो पता चला कि महताब तस्करी में कई बार जेल जा चुका है। उसके भाई शब्बू को दिल्ली पुलिस ने 27 किलोग्राम स्मैक के साथ पकड़ा था। जानकारी मिली कि महताब की कोठी सरकारी जमीन में बनी है। एसडीएम ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.