हमीरपुर, मार्च 15 -- कुरारा। कस्बा कुरारा के वार्ड चार के सभासद ने सरकारी जमीन पर मकान निर्माण की शिकायत थाना दिवस सहित एसडीएम सदर से की थी। जिसमें काम रोकने के निर्देश पुलिस को दिए गए थे। लेकिन रोक लगाने के बाद भी निर्माण कार्य जारी है। कस्बा के वार्ड चार निवासी सभासद आशा सोनकर ने थाना दिवस में शिकायती पत्र देकर बताया था कि भगत तालाब के पास वार्ड आठ निवासी हल्लू उर्फ रामरतन के द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान का निर्माण किया जा रहा है। इस पर रोक लगाए जाने की मांग की गई थी। तब एसडीएम के आदेश से थाना पुलिस व लेखपाल ने मौके पर जाकर निर्माण कार्य रुकवा दिया था। लेकिन उनके जाने के बाद हल्लू द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है। सभासद प्रतिनिधि विराट सोनकर ने बताया कि सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण में रोक लगाया जाना चाहिए।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.