कानपुर, मार्च 13 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। ईश्वरीगंज में सरकारी जमीन पर कब्जा करके अवैध प्लाटिंग कर दी गई। इतना ही नहीं बाउंड्री भी खड़ी कर दी गई। प्रशासन की टीम ने बुलडोजर से अवैध निर्माण ढहाकर पांच करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त कराई। ईश्वरीगंज क्षेत्र में लंबे समय से बड़े पैमाने पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे हो रहे थे। गुरुवार को उपजिलाधिकारी सदर अनुभव सिंह और तहसीलदार सदर विनय द्विवेदी के निर्देश पर प्रशासन ने ग्राम ईश्वरीगंज में ग्रामसभा की करीब 0.28 हेक्टेयर भूमि को अवैध अतिक्रमण से मुक्त करा दिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर अनुभव सिंह ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के बाद भूमि को ग्रामसभा के अभिलेखों के अनुसार सुरक्षित कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.