सरकारी जमीन पर निर्माण कार्य रुकवाया
धनबाद, मई 13 -- तेतुलमारी नगरीकला में अनाबाद झारखंड सरकार की जमीन (जोरिया) पर चल रहे निर्माण कार्य को मंगलवार को बाघमारा सीओ के निर्देश पर बंद करा दिया गया। अंचल राजस्व उप निरीक्षक सुदीप मांझी व अंचल अमीन सूरज कुमार ने तेतुलमारी पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य रुकवाया। बताया जाता है कि नगरीकला उत्तर पंचायत के मुखिया राजेंद्र प्रसाद महतो समेत ग्रामीणों ने संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त आवेदन देकर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की थी। मौके पर जिला सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी, गुड्डू रवानी, परशुराम रवानी, देवनारायण महतो, बनमाली महतो, सुभाष महतो, सुभाष कुम्हार, अजय महतो, बंशीधर महतो, उमेश रवानी, भोला रवानी, पटेल रवानी, टुनटुन महतो, मनोहर रवानी, संतोष कुम्हार आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- सुभासपा कार्यकर्ता ने थाने में पिटा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.