प्रयागराज, जून 7 -- प्रयागराज, संवाददाता। प्रदेश की पशुधन एवं दुग्ध विकास राज्य मंत्री कृष्णा पासवान ने रविवार को प्रयागराज दौरे के दौरान सरकारी जमीन पर कब्जे के मामलों को लेकर सरकार का कड़ा रुख स्पष्ट किया। रसूलपुर मरियाडीह स्थित कान्हा गोशाला के निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने नगर निगम की भूमि पर माफिया अतीक अहमद के गुर्गों द्वारा कब्जा कर प्लाटिंग किए जाने की शिकायत की। इस पर राज्य मंत्री ने स्पष्ट कहा कि सरकार की एक इंच जमीन पर भी किसी को कब्जा नहीं करने दिया जाएगा और संबंधित भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाएगा।

माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई उन्होंने कहा कि प्रदेश में माफियाओं के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। सरकार की कार्रवाई के कारण कई माफिया या तो प्रदेश छोड़ चुके हैं या उनका प्रभाव समाप्त हो चुका है। जो लोग अब भी अवैध गतिविधियों में ल...