सरकारी जमीन पर दोबारा कब्जे के प्रयास का आरोप
कन्नौज, जून 18 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के नगला लक्ष्मण, पोस्ट लोकपुर निवासी सरोजना यादव ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर सरकारी जमीन पर दोबारा कब्जा करने के प्रयास और धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उनके घर के सामने स्थित गाटा संख्या-1 की सरकारी भूमि पर पहले कुछ लोगों का अवैध कब्जा था, जिसे राजस्व विभाग के लेखपाल नितिन कुमार ने हटवा दिया था। इस मामले में उनके पुत्र को गवाह भी बनाया गया था। महिला का आरोप है कि गुरुवार को पूर्व कब्जाधारियों ने फिर से उसी सरकारी भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी कई बार उन्हें धमकाया जा चुका है। प्रार्थना पत्र में महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.