हजारीबाग, फरवरी 7 -- कटकमसांडी। प्रतिनिधि कटकमसांडी प्रखंड के ढोठवा पंचायत के पुराना पंचायत भवन के पास जिस सरकारी जमीन पर अंचलाधिकारी ने पैक्स गोदाम बनाने के लिए भुमि प्रतिवेदन निर्गत किया है। उसी जमीन पर ढोठवा गांव के गुडन साव उर्फ रीतलाल साव वगैरह ने जबरन जमीन कब्जा कर घर बनाने का काम शुरू कर दिया है। घर के शुरुआती दौर में ही पंचायत के मुखिया जय प्रकाश केसरी ने कटकमसांडी अंचलाधिकारी को सुचना देकर घर निर्माण को अविलंब रोकने की मांग की थी । जिसके बाद अंचल कार्यालय के दबाव के बाद गुड़न साव व अन्य लोगों ने घर बनाने का काम रोक दिया था। बताया जाता है कि दूबारा घर निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। कटकमसांडी सीओ अनिल कुमार गुप्ता से पुछे जाने पर उन्होंने बताया कि शुक्रवार को आमीन को भेजकर सरकारी जमीन को चिन्हित करते हुए घर निर्माण कार्य को रोक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.