छपरा, फरवरी 16 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने मंगलवार को राजस्व एवं भू-अर्जन से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। बैठक में व्यवहार न्यायालय में लंबित जमीन से जुड़े वादों की प्रगति पर चर्चा की गई। डीएम ने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे मामलों की आवश्यक जानकारी विहित प्रपत्र में शीघ्र उपलब्ध कराई जाए, ताकि प्रभावी पैरवी सुनिश्चित हो सके।राजस्व व भूमि सुधार विभाग से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि विभागीय पत्रों में दिए गए निर्देशों का समयबद्ध पालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों को खाता आधारित सरकारी जमीन पर गलत तरीके से कायम जमाबंदियों की सूची तैयार कर रद्दीकरण प्रस्ताव के साथ भेजने का निर्देश दिया।अत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.