सरकारी जमीन पर किया अवैध कब्जा हटवाया
पीलीभीत, जून 20 -- बीसलपुर। ब्लाक प्रमुख के भाई के द्वारा जसोली में ग्राम समाज की सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाने के लिए पूरा प्रशासनिक अमला उतर पड़ा। अधिकारियों ने अवैध कब्जे को ध्वस्त करा दिया। जिससे अफरातफरी मची रही। बीसलपुर के गांव जसोली में ब्लाक प्रमुख के भाई रामधीरज शर्मा के द्वारा गांव जसोली में वेशकीमती सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया। जिसकी शिकायत लोगों ने उच्चाधिकारियों से की। एसडीएम ने पुलिस व नायब तहसीलदार की एक टीम गठित कर तत्काल कब्जा हटाए जाने के निर्देश दिए। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार वीरपाल सिंह व पुलिस टीम ने मौके पर जाकर अवैध कब्जा को हटवा दिया। यह भी पढ़ें- तहसील प्रशासन ने तालाब से हटाया अतिक्रमण एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा की गई शिकायत के बाद जांच पड़ताल की गई थी। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.