लखनऊ, जनवरी 11 -- नगर निगम ने एलडीए से भी मांगी मदद, बेदखली के लिए कार्रवाई शुरू रकाबगंज में सरकारी जमीन पर अवैध बाजार का मामला लखनऊ। प्रमुख संवाददाता 50 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की सरकारी जमीन पर अवैध बाजार खड़े होने के मामले में अब प्रशासन हरकत में आ गया है। अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव ने इस प्रकरण को गंभीर मानते हुए कड़े निर्देश जारी किए हैं। अवैध कब्जों के खिलाफ बेदखली की कार्रवाई शुरू करने के लिए पत्र जारी कर दिया है। साथ ही एलडीए से भी सहयोग मांगा गया है, ताकि बाजार को तोड़कर सरकारी रास्ते की जमीन को मुक्त कराया जा सके। हिन्दुस्तान ने सरकारी रास्ते की जमीन पर कब्जा कर मार्केट बनाए जाने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इस मामले में अब एकतरफा नहीं, बल्कि दो तरफा कार्रवाई की तैयारी है। नगर निगम जहां सरकारी जमीन से कब्जा हटाने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.