लखनऊ, मार्च 30 -- इटौंजा (लखनऊ), संवाददाता। राजधानी के इटौंजा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में रविवार की शाम उस वक्त बड़ा विवाद हो गया जब सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत पर पहुंची पीआरवी के होमगार्ड के साथ मारपीट की गई, वर्दी फाड़ दी गई और जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में तीन नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीआरवी होमगार्ड श्रवण कुमार के मुताबिक रविवार शाम वह कांस्टेबल मोहम्मद सलमान के साथ पीआरवी सरकारी बाइक से कल्याणपुर गांव पहुंचे थे। यह कार्रवाई गांव निवासी जितेंद्र उर्फ निर्मल की सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत पर की गई थी। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि जितेंद्र उर्फ निर्मल और गांव के ही रामविलास तथा अशोक के बीच जमीन कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। उल्लेखनीय है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.