औरैया, अप्रैल 11 -- कुदरकोट, संवाददाता। कुदरकोट क्षेत्र के एरवा कटरा थाना क्षेत्र के तुर्कपुर यासीन गांव में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। आरोप है कि शिकायत करने वाले व्यक्ति को ही पुलिस ने चौकी में बैठा लिया, जिससे प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार गाटा संख्या 238 की लगभग 0.089 हेक्टेयर भूमि, जो देवस्थान के नाम दर्ज बताई जा रही है, पर अवैध निर्माण कराया जा रहा है। गांव निवासी अंकेश कुमार ने बताया कि उन्होंने निर्माण की सूचना डायल 112 पर दी थी, लेकिन आरोप है कि सूचना देने के बाद ही उन्हें चौकी में बैठा लिया गया, जबकि मौके पर निर्माण कार्य जारी रहा। सूत्रों के मुताबिक, बाद में कब्जा कर रहे पक्ष के एक व्यक्ति को भी चौकी बुलाया गया और दोनों को थाने भेज दिया गया। इसके बावजूद अवैध निर्माण पर कोई ठोस...