समस्तीपुर, दिसम्बर 10 -- सिंघिया। थाना क्षेत्र के महरा पंचायत के सोनमनी गांव में भूमि विवाद को लेकर मंगलवार की रात दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद रोड़ेबाजी व मारपीट हो गयी। इसमें आधा दर्जन से अधिक लोग चोटिल हो गये। घायलों में एक पक्ष के दुखा यादव उनका भाई रामेश्वर यादव उनकी पत्नी व पुत्र शामिल है। वहीं दूसरे पक्ष के मो. हैदर महराज उसकी पत्नी शहनाज खातून पुत्र नौशाद घायल हो गये। घटना के संबंध में बताया गया है कि दुखा यादव विवादित भूमि पर रखे जलावन का गांठ उठाकर ले जा रहे थे। जिसे दूसरे पक्ष के हैदर महराज ने रोक दिया। इसको लेकर दोनों के बीच कहा सुनी के बाद गाली गलौज होने लगी। जो देखते देखते मारपीट में बदल गया। कुछ देर बाद दोनों पक्षों द्वारा रोड़ेबाजी होने लगी। इसमें कई लोग चोटिल हो गए। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लड़ाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.