गोपालगंज, जनवरी 3 -- गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि। जिले के जादोपुर थाने के जादोपुर शुक्ल गांव में शुक्रवार देर शाम सरकारी जमीन पर कब्जा को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। मारपीट में एक पक्ष की ओर से रामायण महतो का 22 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र कुमार, उसकी भाभी और राजेश कुमार की पत्नी रिजू देवी घायल हुई हैं। घायल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि जमीन पर कब्जा करने का विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने पहले गाली-गलौज की और फिर लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया।वहीं दूसरे पक्ष के राम लखन प्रसाद के पुत्र विन्देश्वरी प्रसाद ने बताया कि सरकारी जमीन पर उन्होंने जलावन रखा था, जिसे पहले पक्ष के लोगो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.