मुजफ्फरपुर, जनवरी 20 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मोतीपुर के नप वार्ड-1 महमदपुर बल्मी गांव में सरकारी जमीन पर कब्जा कर मकान बनाने का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत पीड़ित अजीत कुमार ने पुलिस से शिकायत की, जिस पर कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित ने बताया कि राजकिशोर सहनी, कन्हाई कुमार समेत अन्य लोगों ने उसके घर के सामने गैर मजरूआ जमीन है जो दशकों से ग्रामीणों के आने-जाने का मुख्य सड़क है। उसे कब्जा कर आरोपित मकान बना रहा है। जब इसकी शिकायत सीओ और थाना में शिकायत की तो अब उसे कब्जा करने वाले दबंग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे पूरा परिवार दहशत में है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मौके पर गई थी। कारवाई की जा रही है। वहीं सीओ तरुण कुमार ने बताया कि हल्...