रामपुर, मार्च 28 -- तहसील क्षेत्र के ग्राम घारमपुर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर करोड़ों रुपये के निर्माण का मामला सामने आया है। गांव निवासी निखिल सिंह ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग की है। उसके अनुसार गांव घारमपुर की गाटा संख्या 00065, रकबा लगभग 07570 हेक्टेयर दर्ज राजस्व भूमि पर गांव निवासी एक ठेकेदार द्वारा कथित रूप से अवैध कब्जा कर करोड़ों रुपये का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि भूमि पुराने राजस्व अभिलेखों में राजस्व भूमि के रूप में दर्ज है। लेकिन सपा सरकार में कोर्ट केस को प्रभावित कर मामले को खारिज कराया गया। आरोप यह भी है कि आय से अधिक संपत्ति अर्जित किए जाने की जांच कराई जाए, जिससे वास्तविक आय और निर्माण में लगे धन का खुलासा हो सके। शिकायतकर्ता ने यह भी आरो...