प्रयागराज, मार्च 15 -- प्रयागराज, संवाददाता। कैंट क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। क्षेत्रीय लेखपाल ने मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। लेखपाल राकेश कुमार मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि मौजा बेली उपरहार तहसील सदर स्थित चार भूखण्ड राजकीय आस्थान के हैं और खतौनी में नई परती व बंजर के रूप में दर्ज हैं। आरोप है कि बेली गांव के रहने वाले चार सगे भाइयों मोहम्मद अरशद, मोहम्मद राशिद, मोहम्मद जाहिद और मोहम्मद ताहिर व अन्य लोगों ने उक्त सरकारी भूमि पर अवैध रूप से मकान बना लिया है। लेखपाल के मुताबिक आरोपियों के इस कृत्य से शासकीय संपत्ति को क्षति पहुंची है। मामले में उपजिलाधिकारी सदर ने अवैध प्लॉटिंग और निर्माण कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.