सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण, ग्रामीण पर रिपोर्ट
कानपुर, जून 9 -- सचेंडी। रौतेपुर गांव में सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण करने के आरोप में लेखपाल ने एक के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। क्षेत्रीय लेखपाल आलोक कुमार की तहरीर के मुताबिक, आराजी संख्या 274ख सरकारी भूमि पर गांव के ही राजकुमार सिंह ने पूर्व में कब्जा कर मकान बना लिया था। राजस्व विभाग की कार्रवाई के बावजूद आरोपित ने दोबारा शटरिंग लगाकर निर्माण शुरू कर दिया। रोकने पर भी काम नहीं रोका गया। थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.