कोडरमा, मार्च 19 -- डोमचांच। प्रखंड क्षेत्र के शिवसागर में सरकारी जमीन पर दोबारा अवैध कब्जे की कोशिश की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। अंचल अधिकारी के निर्देश पर संबंधित कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल रुकवा दिया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सक्षम पदाधिकारी की अनुमति के बिना स्थल पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कब्जे के खिलाफ सख्त संदेश गया है।गौरतलब है कि इससे पूर्व 17 दिसंबर को भी इसी स्थल पर अवैध कब्जे के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन से निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.