संभल, अप्रैल 8 -- तहसील क्षेत्र के ग्राम चकिया निवासी रितिक पुत्र मुकेश कुमार ने गांव की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार गाटा संख्या 75 जो राजस्व अभिलेखों में युवक मंगलदल के नाम दर्ज है पर कुछ लोगों ने कब्जा कर पशु बांध रखे हैं और उपले आदि डालकर गंदगी फैला रहे हैं। बताया गया कि उस स्थान के पास प्राथमिक विद्यालय भी स्थित है। जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि विरोध करने पर विवाद की स्थिति बन जाती है। आरोप है कि मामले की शिकायत पोर्टल पर की गई, लेकिन जांच के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.