सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया तो...देखिए यह हुआ एक्शन
मुरादाबाद, मई 12 -- मुरादाबाद के सदर तहसील स्थित बरबरा खास गांव में सीलिंग की 22.97 हेक्टेयर भूमि पर अवैध कब्जा मिलने पर एडीएम प्रशासन के न्यायालय में वाद दायर किया गया है। सीलिंग की जमीन पर कब्जा रामपुर जनपद के लोगों का मिला है। इस मामले में जांच में अवैध कब्जे की पुष्टि होने पर वाद दायर किया गया है इसके साथ ही उक्त भूमि पर कब्जा करने वाले रामपुर के राजद्वारा निवासी सैय्यद अशरफ शाह, नसीर शाह, जाफर शाह, मोहम्मद हसन शाह, साहब सैय्यद शाह व खुशनुदी को नोटिस जारी किया गया है। सदर तहसील के बरबरा खास में सीलिंग की जमीन पर प्रारंभिक तौर पर 22.97 हेक्टेयर भूमि पर अवैध कब्जा पाया गया है। 22.97 हेक्टेयर जमीन पर रामपुर के लोगों के अवैध कब्जे के मामले को अफसरों ने गंभीरता से लेकर जांच करवाई तो पुष्टि होने पर वाद दायर किया गया। यहां कुल जमीन 53 गाटों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.