अररिया, मई 18 -- भरगामा। निज संवाददाता भरगामा थाना क्षेत्र के बरमोतरा हरिपुरकला वार्ड संख्या 12 में सरकारी जमीन पर कथित अवैध कब्जे का विरोध करना एक दंपति को काफी महंगा पड़ गया। कब्जा कर रहे दबंग लोगों ने विरोध करने पर पति-पत्नी के साथ मारपीट करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे पति गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना रविवार की बताई गयी है। पुलिस घटना की सूचना मिलते ही भरगामा पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डा. सुनील कुमार की देखरेख में रात भर इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसके माथे पर गंभीर जख्म को देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए हाइयर सेंटररेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- मंगलवार से पूरे जिले में लगेगा सहयोग शिविर, 10 दिनों में होगा मामलों क...