सरकारी जमीन पर अतिक्रमण से सिकुड़ी सड़क, जाम से परेशानी
दरभंगा, मई 11 -- विजय राय,बेनीपुर। बीते कई महीनों से अनुमंडलीय शहर की हृदयस्थली आशापुर टावर चौक पर एक एकड़ से अधिक गैर मजरुआ जमीन की खोज का मामला ठंडे बस्ते में पड़ा है। सर्वाधिक व्यस्त चौक की सरकारी जमीन अतिक्रमित होने के कारण सड़क सिकुड़ गयी है। संकीर्ण सड़क होने के चलते हमेशा जाम लगा रहता है। प्रशासन के पास सरकारी भूमि की जानकारी अनुपलब्ध होने के कारण वर्षों से लगा अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है। जानकार सूत्रों के मुताबिक शहर में अधिक सरकारी भूमि वाले चौक आशापुर में बीच सड़क पर टावर बनाया गया है। आधा दर्जन मार्गों की ओर जाने वाले चौक पर संकीर्ण सड़क पर वाहन घूमना कठिन हो जाता है। बीते तीन-चार माह से प्रशासन जमीन की खोज कर सीमांकन करवाने के लिए पांव आगे-पीछे कर रहा है। इसका लाभ अतिक्रमणकारी उठा रहे हैं। चौक के बुजुर्ग श्रीप्रसाद कमती, लक्ष्मण द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.