सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की स्थलीय जांच
पाकुड़, जुलाई 3 -- महेशपुर, एक संवाददाता। सरकारी जमीन पर भू-माफियाओं का अतिक्रमण, ग्रामीणों में आक्रोश शीर्षक के साथ विगत 30 जून को हिंदुस्तान में छपी खबर को लेकर प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। गुरुवार शाम को कर्मचारी मिठुन कुमार ने असकंधा गांव पंहुच कर गोचर भूमि अतिक्रमण का स्थलीय जांच किया। साथ ही सरकारी भूमि को कब्जा करने वाले संबंधित सभी लोगों से वार्ता किया। सभी को निर्देश दिया गया कि सरकारी गोचर भूमि को किसी भी तरह से कब्जा करने नहीं दिया जाएगा। जो भी व्यक्ति सरकारी जमीन पर कब्जा किए हैं वे जल्द से जल्द सरकारी भूमि पर कब्जा करना छोड़ दें। इस संबंध में सीओ संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि कर्मचारी के द्वारा मामले की गंभीरता से जांच कराई गई है। जांच रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुआ है, जांच रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.