अररिया, मई 24 -- पलासी, (ए. सं )। पलासी थाना क्षेत्र के रामनगर पंचायत मे अतिक्रमित सरकारी जमीन खाली कराने गई पुलिस व स्थानीय प्रशासन का अधिक्रमणकारियों के बीच नौंकझोंक हुई। इसके बाद पुलिस प्रशासन को दूसरी बार भी बैरंग वापस लौटना पड़ा। हालांकि लौटने का कारण पुलिस बल की कम होने की बात कही गयी है। यह भी पढ़ें- समय सीमा बीती पर नहीं हटा अतिक्रमण, कार्रवाईअतिक्रमण का विवरण मिली जानकारी के अनुसार राम नगर पंचायत के सरकारी भूमि खाता संख्या 906 तथा खेसरा संख्या 2478 रकबा एक एकड़ 66 डिसमिल जमीन पर स्थानीय ग्रामीणों का अबैध कब्ज़ा है। उक्त जमीन को खाली कराकर पंचायत सरकार भवन का निर्माण किया जाना है। जिस का शिलान्यास किया गया है। लेकिन उक्त जमीन पर स्थानीय ग्रामीणों का कब्जा जमा रहने के कारण आज तक पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। विभागी...