हजारीबाग, अप्रैल 9 -- कटकमसांडी। प्रतिनिधि कटकमसांडी सीओ अनिल कुमार गुप्ता और कटकमसांडी थाना प्रभारी शिवम गुप्ता ने पुलिस बल के साथ डाटो बाजार के पास पहुंच कर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। बताया जाता है कि इस जमीन पर कई लोग कब्जा कर सरकारी जमीन का अतिक्रमण किए हुए थे। उस जमीन पर लोग दुकान लगा दिए थे। इसी प्रकार कटकमसांडी चौक पर लगने वाले साप्ताहिक बाजार के जमीन पर भी इन दिनों कई लोगों के द्वारा अतिक्रमण किया गया है। इस मामले को लेकर अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी ने‌ कई बार कार्रवाई की बावजूद अतिक्रमणकारी जमें हुए हैं । इस मामले को लेकर अंचलाधिकारी ने कहा कि बहुत जल्द कटकमसांडी बाजार के जमीन को भी अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। अतिक्रमण मुक्त सरकारी जमीन पर आंगनबाड़ी केंद्र का भवन बनाया जा रहा है । पंचायत के मुखिया रवि कुमार दास ने कई बा...