बिहारशरीफ, सितम्बर 8 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। प्रखंड के एक कॉलेज की संबद्धता को याचक अमर कुमार ने हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर कर चुनौती दी है। उन्होंने दिए रिट में कहा है कि संबद्धता पाने के लिए 3.5 एकड़ सरकारी जमीन को ही राज्यपाल के नाम से रजिस्ट्री कर दिया गया है। इस संबंध में सीओ ने भी जांच कर उस जमीन को सरकारी होने की बात कही है। याचक ने लिखा है कि फर्जी तरीके से न सिर्फ जमीन की रजिस्ट्री की गयी, बल्कि मिली भगत से रसीद भी काटी गयी। इस संबंध में तत्कालिन डीईओ ने भी अपनी जांच रिपोर्ट भेजी है। बावजूद अब तक वह कॉलेज चल रहा है। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...