सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराएं
प्रयागराज, मई 30 -- प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता देवेंद्र नारायण पांडेय के नेतृत्व में अधिवक्ताओं व आम नागरिकों ने डीएम मनीष कुमार वर्मा को शुक्रवार को ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन में सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए अभियान चलाने की मांग रखी गई। अधिवक्ता देवेंद्र पांडेय ने कहा कि खुद को बाहुबली मानने वाले कुछ लोग सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर देश विरोधी गतिविधियों को चलाते हैं। कहीं अवैध कालोनी बसा कर डेमोग्राफी बदल दी जाती है, तो कहीं लीज खत्म होने के बाबजूद कब्जा बना रहता है। डीएम ने निमयानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में अभिषेक पाठक, अभिषेक केसरवानी, रतनेश चतुर्वेदी, महीपाल, अंबिका केसरवानी, प्रमोद, चंद्रकांत, लल्लू आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अधिवक्ता महासंघ ने एसडीएम के खिलाफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.