प्रयागराज, मई 6 -- जिले में लंबित राजस्व वादों और फॉर्मर रजिस्ट्री की समीक्षा बुधवार को की गई। डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर सीआरओ संजय पांडेय व अन्य एडीएम ने बैठक ली और सभी एसडीएम व तहसीलदारों को सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराने के निर्देश दिए। सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराने के निर्देश दिया और ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के भी निर्देश दिए। जिले में 76 फीसदी फॉर्मर रजिस्ट्री का काम पूरा हो चुका है। सभी एसडीएम को निर्देश दिया गया कि अवशेष को तत्काल पूरा कराएं। सीएम डैशबोर्ड पर बी, सी, डी है, उन्हें प्राथमिकता पर निस्तारित करते हुए रैकिंग को ए श्रेणी में लाने को कहा गया। आईजीआरएस रैंकिंग में सुधार के बाद भी संतोषजनक फीडबैक की संख्या बढ़ाने के लिए कहा गया। एडीएम सिटी सत्यम मिश्र ने सभी अफसरों को निर्देश दिया कि जो फीडबैक लिए जा रह...