मुजफ्फरपुर, मार्च 16 -- औराई, एसं। औराई निवासियों ने स्थानीय पाकर चौक के पीछे बने स्लुइस गेट पर हुए अतिक्रमण पर नाराजगी जताते हुए अंचलाधिकारी को सामूहिक आवेदन दिया। लोगों ने इस सरकारी जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग की। स्थानीय मुखिया एवं सरपंच द्वारा अग्रसारित आवेदन में बताया गया है कि औराई चौक के पीछे स्लुइस गेट पर जो नाला बना है, उस पर अतिक्रमण किया गया है। इससे कारण हल्की बारिश होने पर भी जलजमाव हो जाता है। इससे आवागमन की समस्या खड़ी हो जाती है। स्थानीय विधायक सह मंत्री को अग्रसारित आवेदन में ग्रामीणों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के बाहर का एक व्यक्ति जो दबंग प्रवृत्ति का है, उसी ने अतिक्रमण किया है। सीओ गौतम कुमार सिंह ने बताया कि जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.