हमीरपुर, मई 3 -- मौदहा, संवाददाता। नगर के बड़े चौराहे पर पानी की टंकी के समीप अनुसूचित जाति मार्केट के आसपास सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को रविवार को पुलिस ने बलपूर्वक हटा दिया। इस कार्रवाई को लेकर कुछ महिलाओं ने आत्मदाह करने की धमकी देकर जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बाद में इन्हें उनके परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया।

अतिक्रमण का मामला नगर के बड़े चौराहे में पानी की टंकी के समीप ग्राम समाज की काफी भूमि पड़ी हुई है, जिसमें चार दशक पूर्व सरकार द्वारा एक अनुसूचित जाति मार्केट का निर्माण करवाया गया था। उसके बाद वह दुकानें पात्रों के नाम एलाट कर दी गई। जिन्हें पात्रों ने किराए पर उठा और सालों से उसका किराया वसूल रहे हैं। इन दुकानों में कुछ लोग परिवार सहित रहते भी हैं और कुछ लोगों ने इन दुकानों में कबाड़ क...