चतरा, जून 15 -- चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद सिंह ने उपायुक्त, चतरा को आवेदन देकर सरकारी जमीन को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर करोड़ों रुपये में बेचने तथा अतिक्रमण किए जाने के मामले की जांच कराने की मांग किया है। डीसी को दिये गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि चतरा तपेज क्षेत्र स्थित सरकारी जमीन को जाली कागजात तैयार कर बेच दिया गया है और वर्तमान में उस जमीन पर घेराबंदी की तैयारी भी की जा रही है। आवेदन के अनुसार, भू माफिया द्वारा कथित रूप से सरकारी भूमि का अवैध हस्तांतरण किया गया है।आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि पूर्व में भी इस मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी जा चुकी है। गोविंद सिंह ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने तथा सरकारी जमीन एवं तालाब को अ...