सीवान, सितम्बर 27 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में सरकारी जमीन का अभिलेख दुरुस्त कराने के लिए चल रहे बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्य में कई सरकारी विभागों की भूमि का ब्योरा उपलब्ध नहीं होने से काम प्रभावित हो रहा है। कई विभागों ने अपनी भूमि से संबंधित प्रपत्र-2 में अपेक्षित विवरण अब तक बंदोबस्त कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराया है। इससे संबंधित सरकारी भूमि के अभिलेखीकरण, किश्तवार और खानापूरी के काम में अपेक्षित प्रगति नहीं हो पा रही है। इसे गंभीरता से लेते हुए बंदोबस्त पदाधिकारी ने सभी विभागों को अपनी जमीन का पूरा विवरण जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

सर्वेक्षण की स्थिति 1,448 ग्रामीण राजस्व गांवों में चल रहा सर्वे बंदोबस्त कार्यालय में बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्य को लेकर विभागाध्यक्षों और नोडल पदाधिकारिय...