सरकारी जमीन का कर दिया बैनामा, शासन ने कहा डीएम रद्द कराएं
लखनऊ, सितम्बर 22 -- भूमि को बंजर या ऊसर के रूप सरकार के खाते में दर्ज किया जाए जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी का नाम चिह्नित कर कार्रवाई भी करें लखनऊ, प्रमुख संवाददाता।
भुमि का मामला चिनहट के गणेशपुर रहमानपुर में ग्रामसभा की जमीन का नियमों को ताक पर रखकर बैनामा किए जाने का मामला सामने आया है। करीब 26 साल पुराने इस मामले में शासन ने सख्त रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी को बैनामा निरस्त कराने और जमीन को दोबारा सरकारी खाते में दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बैनामा के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी का नाम चिह्नित कर कार्रवाई करने को कहा है।
जमीन का विवरण चिनहट के गणेशपुर रहमानपुर ग्रामसभा की ऊसर/बंजर भूमि खसरा संख्या 80/652 में 0.015 हेक्टेयर और खसरा संख्या 79 में 0.063 हेक्टेयर, कुल 0.078 हेक्टेयर जमीन है। करीब 83...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.