आदित्यपुर, मार्च 3 -- चांडिल,संवाददाता। कपाली ओपी के मौजा पुड़िसिली, थाना सं.-328, खाता सं.-234, प्लॉट सं. कमशः 218, 219 एवं 220 में सरकारी जमीन पर सड़क के समानांतर 500 फीट स्लैब लगाकर अतिक्रमण किए जाने पर कथित आरोपी अनिल सिंह के खिलाफ कपाली ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई। सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त किया गया। बता दें कि एसडीओ के निर्देश पर चांडिल सीओ प्रदीप कुमार महतो ने राजस्व उप निरीक्षक, अमीन एवं अंचल निरीक्षक से राजस्व कागजातों के आधार पर स्थल जांच की थी। जांचोपरांत सीओ ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण पाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...