सरकारी जमीन कब्जा करने और ईंट चोरी का आरोप नवाबगंज।
गंगापार, मई 19 -- नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव में सरकारी जमीन पर कब्जा करने और निर्माण सामग्री चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने तहसील प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार पीड़ित शिव प्रसाद मिश्र निवासी ग्राम बजहा ने आरोप लगाया कि गांव की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। शिकायत के अनुसार एसडीएम, नायब तहसीलदार और पुलिस बल की मौजूदगी में पूर्व में कब्जा हटवाया गया था, लेकिन आरोपितों ने दोबारा जमीन पर कब्जा कर लिया। पीड़ित का आरोप है कि दबंगों ने जमीन पर लगाए गए लगभग 15 पिलर उखाड़कर ईंट भी उठा ले गए। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। बताया गया कि मामले की लिखित शिकायत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.