सरकारी जमीन कब्जाने पर कोटेदार के खिलाफ केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 14 -- हीरागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के खेमकरनपुर गांव में अन्नपूर्णा भवन के लिए गांव के बंजर खाते की भूमि आरक्षित की गई थी। उसी जमीन पर गांव निवासी कोटेदार हरिश्चन्द यादव पर अवैध निर्माण कराने का आरोप है। हल्का लेखपाल शिवम गुप्ता का कहना है कि दो बार मना करने के बाद भी कोटेदार निर्माण कार्य बंद नहीं किया। जिससे लेखपाल शिवम गुप्ता ने कोटेदार के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी है। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने कोटेदार हरिश्चन्द्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.