लखीमपुरखीरी, अप्रैल 5 -- चकमार्गों व सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों की शिकायतें लगातार हो रही है। समाधान दिवस में कई शिकायतें आने पर एसडीएम नाराज हो गए। एसडीएम शशिकांत मणि ने अधीनस्थ अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने लेखपाल, राजस्व निरीक्षक व नायब तहसीलदारों को आदेश देते हुए एक सप्ताह के भीतर सभी प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। एसडीएम ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि सरकारी भूमि, खलिहान और चकमार्गों से अवैध कब्जे हटाए जाएं। तय समय सीमा के बाद भी यदि निस्तारण नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। समाधान दिवस में कुल 43 शिकायतें आईं इनमें सबसे ज्यादा 19 शिकायतें राजस्व की रहीं। जबकि पुलिस 14 शिकायतें रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...