कोडरमा, मई 31 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। उपायुक्त ने पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि खराब चापाकलों की सूचना मिलते ही उनकी तत्काल मरम्मत सुनिश्चित की जाए। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सरकारी भूमि की सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए निर्देश दिया कि सरकारी जमीनों पर सूचना बोर्ड लगाए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि सूचना बोर्ड हटाने या सरकारी भूमि पर अतिक्रमण का प्रयास करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जलापूर्ति पाइपलाइन बिछाने में आने वाली बाधाओं को संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर दूर करने को कहा गया। साथ ही जिन आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां आवश्यक व्यवस्...