हापुड़, दिसम्बर 22 -- तहसील क्षेत्र के गांवों में सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से कब्जे किए जा रहे हैं। जिसकी शिकायत आरटीआई कार्यकर्ता ने संपूर्ण समाधान दिवस में उच्च अधिकारियों से की है। उन्होंने अधिकारियों से जमीनों पर हुए कब्जों को हटाने की मांग की है। आरटीआई कार्यकर्ता राम भरोसे तोमर ने कहा कि गांवों में सरकारी जमीनों पर कब्जा करके नुकसान पहुंचाया जा रहा है। गांव हसनपुर लौढा में खसरा संख्या 192 रकबा 3.5800 हेक्टेयर जमीन चारागाह के रूप में दर्ज है। जिसको आस-पास के चकदारों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। वहीं खसरा संख्या 644 रकबा 0.0250 हेक्टेयर, खसरा संख्या 648 रकबा 0.1770 हेक्टेयर, खसरा संख्या 650 रकबा 0.1390 हेक्टेयर और खसरा संख्या 654 रकबा 0.1390 हेक्टेयर राज्य सरकार के रूप में दर्ज है। इसका मामला इलाहाबाद उच्च न्यायालय में चल रहा है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.