बक्सर, मई 29 -- पेज पांच की लीड ------ कई आदेश सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों के साथ लंबित मामलों के निष्पादन में किसी भी हाल में लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत एडीएम राजस्व ने डुमरांव के अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया दाखिल खारिज, परिमार्जन, ई-मापी व अभियान बसेरा को निबटाए फोटो संख्या- 01, कैप्सन- शुक्रवार को डुमरांव अंचल कार्यालय का निरीक्षण करते एसडीएम अरुण सिंह। डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। अंचल कार्यालय का शुक्रवार को एडीएम राजस्व अरुण कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सरकारी जमीनों का सत्यापन कराने के साथ लंबित मामलों का त्वरित गति से निष्पादन करने का निर्देश दिया। एडीएम ने राजस्व कर्मचारियों को आम लोगों का काम लटकाने की प्रवृति पर रोक लगाने की हिदायत दी। इस दौरान स्पष्ट रुप से कहा कि जानबूझकर मामलों को लटकाने की शिकायत मि...